Wednesday , 16 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra to Mumbai: 76 passengers traveled by flight on the first day from Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Mumbai: 76 passengers traveled by flight on the first day from Agra#agranews

आगरालीक्स…(21 July 2021 Agra News) आगरा से पहले दिन 76 यात्रियों ने फ्लाइट से किया मुंबई का सफर. मुंबई, अहमदाबाद के बाद अब भोपाल और लखनऊ के लिए भी इस दिन से शुरू हो रही फ्लाइट.

दोपहर को गई मुंबई के लिए फ्लाइट
आगरा से एयर कनेक्टिविटी अनलॉक हो गई है. आगरा से बेंगलोर के बाद अहमदाबाद और आज से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले तीन महीने से अधिक समय से स्थगित मुंबई की पहली फ्लाइट बुधवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची. मुंबई से फ्लाइट में 56 लोग आगरा आए. यहां पर 30 मिनट का ब्रेक के बाद आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 25 मिनट के लिए रवाना हुई. आगरा से मुंबई जाने वालों की संख्या काफी अच्छी रही और पहले दिन ही 76 यात्रियों ने मुंबई के लिए सफर किया. मुंबई से आगरा का सफर दो घंटा दस मिनट का है.

अहमदाबाद जाने वालों की संख्या भी बढ़ी
अहमदाबाद से आगरा बुधवार को भी फ्लाइट आई. बुधवार को अहमदाबाद से आगरा के लिए 40 लोग आए तो वहीं आगरा से अहमदाबाद बुधवार को 65 यात्री रवाना हुए.

1 अगस्त से भोपाल टू आगरा
वहीं आगरा खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए अंसारी के अनुसार आगरा से भोपाल के लिए भी एक अगस्त से फ्लाइट शुरू की जा रही है. इसके बाद लखनऊ के लिए भी जल्द फ्लाइट का विचार किया जा रहा है.

आगरा से मुंबई का पूरा शेड्यूल जानिए
डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा 21 जुलाई से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू की जा रही है.
ये होगी टाइमिंग
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी.
ये होगा किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.
सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को जाएगी

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!