आगरालीक्स… आगरा के लिए राहत की खबर है, वाटरवरर्क्स फ्लाईओवर पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब रामबाग से भगवान टॉकीज और भगवान टॉकीज से रामबाग वाली साइड, दोनों पर ही वाहन दौडने लगे हैं।
आगरा में चार साल से वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा था, दीपावली से पहले 18 अक्टूबर को रामबाग से भगवान टॉकीज वाली सडक पर ही यातायात शुरू किया गया लेकिन इससे राहत नहीं मिली थी। मंगलवार को दूसरी साइड भी वाहनों के लिए खोल दी गई। इसके साथ ही वाटरवर्क्स फ्लाईओवर के नीचे भी वाहन वल्केश्वार से जीवनी मंडी की तरफ जा सकेंगे।
आगरा से दिल्ली सिक्स लेने प्रोजेट में बुधवार को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया गया, यह चार साल में 22 करोड के बजट से तैयार किया गया है। कई बार तिथि बढाई गई थी।
लगडे की चौकी और कमला नगर कट पर जाम
वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर वाहनों का आवा गमन शुरू होने के बाद लगडे की चौकी और कमला नगर कट पर जाम लगा रहा है, यहां वाहन रोड क्रोस करते हैं, इससे परेशानी आ रही है।
कई बार तिथि बढी
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन बन रहा है। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी के पुल तो बन कर तैयार हो गए लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। पुल के नीचे निर्माणाधीन सामग्री भी पड़ी हुई है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, अभी करीब एक महीना और लग जाएगा। यपुल, सर्विस रोड का निर्माण, सौंदर्यीकरण पूरा करने में चार से छह महीने लग सकते हैं। परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी का कहना है त्रकि योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। कुछ जगह काम में देरी हुई है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वाटरवर्क्स पुल सहित अन्य फ्लाईओवर भी एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। योजना पूरी होने की अंतिम तिथि इस साल 15 दिसंबर है। प्रयास पूरे हैं कि तय समय सीमा में ही कार्य पूरा हो जाए।
21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर हुआ शुरू
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।
ये है हाल
-179.50 किमी का है सिक्स लेन प्रोजेक्ट -1928.22 करोड़ रुपये थी शुरुआती लागत -180 करोड़ रुपये की थी सरकारी ग्रांट -03 राज्यों में हो रहा हाईवे का चौड़ीकरण