Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Univ Convocation: Governor Ram Naik & NSA Ajit Doval arrives in Agra
बिगलीक्स

Agra Univ Convocation: Governor Ram Naik & NSA Ajit Doval arrives in Agra

173

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति आ रहे हैं। उनके आने और जाने के समय पर एमजी रोड पर यातायात बंद रहेगा। मगर, स्कूलों की छुटटी नहीं की गई है, स्कूलों की छुटटी को लेकर फोन घनघना रहे हैं।
अंबेडकर विवि के 83 वें दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल राम नाईक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार रात को शहर में आ गए। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, कई क्षेत्रों में जाम लग गया।
वहीं, मंगलवार को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचेंगे, राज्यपाल राम नाईक उनकी आगवानी करेंगे। वे सडक मार्ग से विवि के खंदारी परिसर में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आएंगे, इस दौरान एमजी रोड पर 20 मिनट से 30 मिनट तक यातायात बंद रहेगा।
12 बजे के बाद निकलेंगे खेरिया एयरपोर्ट के लिए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षांत समारोह के बाद कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के आवास पर हाई टी लेंगे, इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट से निकलेंगे। उनके खंदारी परिसर से निकलने से लेकर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने तक दोपहर 12 से एक बजे तक एमजी रोड का यातायात बंद रहेगा।
स्कूलों की नहीं है छुटटी, थोडी देर लग सकता है जाम
जिस समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खंदारी परिसर से खेरिया एयरपोर्ट के​ लिए रवाना होंगे, उसी समय कई स्कूलों की छुटटी होगी। इससे एमजी रोड के लिंक रोडों पर जाम लग सकता है लेकिन किसी भी स्कूल की छुटटी नहीं की गई है।
गेट सात और दो से एंट्री
मेडल वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावक खंदारी बाईपास की तरफ से गेट नंबर-7 से एंट्री करेंगे। मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सुबह10 बजे तक स्थान ग्रहण करना है। वीआईपी, शिक्षकों व अतिथियों को 10.30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना है। 10.30 बजे बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने साथ अपने-माता-पिता को भी ला सकते हैं। परंतु उनका प्रवेश पत्र सोमवार को फोटो व आधार कार्ड पहुंचने पर ही बन पाएगा।

ये है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम
10 30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

11:00 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

12:10 बजे पांडाल में बने वीवीआईपी कक्ष में स्वल्पाहार।

12:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।

1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!