
विवि के आवासीय संस्थानों में एमफिल, मास्टर इन होम साइंस और बीपीएड में प्रवेश के लिए 24 अगस्त को परीक्षा हुई थी। एक सितंबर से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
मेरिट से होगा प्रवेश
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म (आइटीएचएम), दाऊदयाल वोकेशनल संस्थान, सेठ पदम चंद जैन, केएमआइ संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रूमों में मेरिट से प्रवेश होगा। इसके लिए संस्थान में मेरिट सूची चस्पा की जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों को पत्र भी भेज जाएंगे। सितंबर के पहले सप्ताह तक आवासीय संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होनी है।
एमएसडब्ल्यू की प्रवेश परीक्षा तीन को
इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (आइएएस) में संचालित मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) के लिए तीन सितंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों की सूची विवि वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
Leave a comment