Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra unlock 1.0 : Confusion regarding two person on two wheeler in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra unlock 1.0 : Confusion regarding two person on two wheeler in Agra

127

आगरालीक्स …आगरा में बाइक और स्कूटी पर एक व्यक्ति बैठेगा या दो, इसे लेकर असमंजस रहा, दो लोगों के बैठने पर पुलिस ने चालान काटे, कार में कितने लोग बैठ सकते हैं, इसे लेकर भी असमंजस है।
आगरा में अनलॉक 1 के पहले दिन ही सडकों पर बाइक, स्कूटी और कार दौडती रहीं, सुबह ढील रही, दोपहर में पुलिस ने वाहनों को चेक किया। बाइक और स्कूटी पर कितने लोग बैठ सकते हैं, इसे लेकर असमंजस बना रहा। ऐसे में पूर्व में टू व्हीलर पर एक ही सवारी के आदेश का अनुपालन किया गया, स्कूटी और बाइक पर दो लोगों के बैठे होने पर चालान किए गए। पुलिस ने दोपहर बाहर जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की और बडी संख्या में चालान किए। हालांकि, यूपी सरकार की गाइड लाइन के तहत टू व्हीलर पर दो लोग बैठ सकते हैं, पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना होगा।

मास्क ना पहनने पर जुर्माना
आगरा में एक जून से कंटेनमेंट और बफर जोन के अतिरिक्त लोगों को सुबह पांच बजे के बाद और रात नौ से पहले आने जाने की छूट दे दी गई है। मगर, सख्त नियम भी बनाए गए हैं, बिना मास्क के लिए बाइक, स्कूटी और कार से नहीं निकल सकते हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थल और बाजार में सामान खरीदते समय भी मास्क अनिवार्य है। मास्क ना पहनने पर दो बार 100- 100 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा, इसके बाद 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

मास्क ना पहनने पर जुर्माना
आगरा में रविवार को लॉक डाउन उल्लंघन में 11 मुकदमे दर्ज किए गए, 87 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, 943 वाहनों के चालन किए गए। आगरा पुलिस द्वारा अभी तक लॉक डाउन उल्लंघन में 60 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए हैं।


आगरा में 60 हजार से ज्यादा वाहनों के ई चालान
आगरा में लॉक डाउन में पुलिस ने 8 .11 करोड रुपये के ई चालान जारी किए गए हैं, बेवजह बाहर निकलने पर 60 हजार वाहनों के चालान किए, 25 हजार चालान कोर्ट भेज दिए हैं।
आगरा में 22 मार्च के बाद से बेवजह बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी, 25 मार्च से देश भर में लॉक डाउन शुरू हो गया, यह अभी 31 मई तक है। इस दौरान घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती की गई, बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के मोबाइल में फोटो लेकर ई चालान जारी कर दिए गए। इस तरह पुलिस ने लॉक डाउन में अभी तक 60 हजार वाहनों के ई चालान किए हैं, ये ई चालान 8 .11 करोड रुपये के हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही तेज धूप, कल से बदलेगा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के न्यूजपेपरों का आज 2 मई का मॉर्निंग न्यूज...

error: Content is protected !!