आगरालीक्स.. आगरा में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च खोले जाएंगे या नहीं, इस पर सात जून को फैसला लिया जाएगा, अभी धार्मिक स्थलों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
अनलॉक 1 में केंद्र सरकार ने धार्मिक स्थल आठ जून से खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं, इसमें धार्मिक स्थलों में जाने, पूजा करने के नियम और शर्तों भी हैं। मगर, आगरा में धार्मिक स्थल कब से खुलेंगे, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है, यहां कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। 945 केस हो चुके हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है, बाजार खुलने के बाद कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ गई है।
7 जून को लिया जाएगा निर्णय
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि आगरा में केस बढने के साथ ही कंटेनमेंट जोन और बफर जोन की संख्या बढ रही है, इन्हें ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों को लेकर सात जून को धर्मगुरुओं के साथ बैठक की जाएगी, इसके बाद ही धार्मिक स्थलों को खोलने और ना खोलने का निर्णय लिया जाएगा। अभी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं, लोगों की सुविधा के लिए बाजार खोले गए हैं।