आगरालीक्स.. आगरा में रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर रोक है, आवश्यक कार्य से ही बाहर निकल सकते हैं, इसे लेकर सख्ती की गई, बैरियर लगाकर चैकिंग की गई, क्या हैं नियम
आगरा में रात नौ से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर रोक है, आवश्यक कार्य से जुडे लोग ही रात नौ बजे के बाद आ जा सकते हैं, इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही है। साथ ही पुलिस अपील कर रही है कि घर पर ही रहें, आश्वयक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
बाइक, स्कूटी पर दो लोग, हेलमेट और मास्क अनिवार्य
बाइक और स्कूटी पर दो लोग बैठ सकते हैं लेकिन इन दोनों को हेलमेट और मास्क पहनना होगा, इनकी गाडी के पेपर भी चेक किए जाएंगे। हेलमेट और मास्क ना पहनने पर चालान किया जाएगा, गाडी के पेपर ना होने पर सीज कर दी जाएगी, इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है।
कार में तीन लोग, लेकिन दो पीछे बैठेंगे
कार में तीन लोग बैठ सकेंगे, इसमें एक व्यक्ति की आगे बैठ सकता है, दो लोग पीछे बैठेंगे, मास्क सभी के लिए अनिवार्य है। इसकी भी जांच की जा रही है।