आगरालीक्स… आगरा में सैलून और ब्यूटी पार्लर शर्तों के साथ खुल गए हैं, पढे क्या हैं शर्तें
आगरा में तीन जून से सैलून और ब्यूटी पार्लर की दुकान खुल गई हैं, इसके लिए नियम शर्तें बनाए गए हैं।
1 सैलून और ब्यूटी पार्लर की दुकानों को शारीरिक दूरी एवं प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद ही दुकान खोल सकेंगे।
2- सैलून और ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को फेसशील्ड लगानी होगी, साथ ही मास्क और ग्लव्स पहनने भी अनिवार्य हैं।
3- सैलून में मौजूद अन्य लोगों को भी फेस मास्क, फेस कवर और ग्लव्स का इस्तेमाल करना होगा।
4- बाल काटने या दाढ़ी बनाने में कपड़े का इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा।
5- कपड़े की जगह डिस्पोजेबल कपड़ा या अन्य सामग्री का इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया है।