आगरालीक्स.. आगरा में सडकों से लॉक हटते ही रेड लाइट होते ही वाहनों की लंबी लाइन लगने लगी है, सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन देख लग ही नहीं रहा है कि कभी लॉक डाउन भी रहा था।
आगरा में एक जून से लोगों के बाहर आने जाने पर लगी रोक हटा दी गई, तीन जून से बाजार भी खुल गए। इसके बाद से सडकों पर वाहनों की संख्या बढ रही है, सुबह से लेकर शाम तक रेड लाइट पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। गुरुवार दोपहर में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील
ऐसे में पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वे बेवजह घर से बाहर ना निकलें, अभी कोरोना के संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। अब लोग बाहर निकल रहे हैं, इससे संक्रमण का खतरा भी बढता जा रहा है। इसके लिए पुलिस बैरियर लगाकर चैकिंग भी कर रही है।
मास्क और हेलमेट अनिवार्य, किए जा रहे चालान
पुलिस सख्ती भी कर रही है, घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क अनिवार्य है, बाइक पर दो लोग बैठ सकते हैं लेकिन दोनों को हेलमेट पहनना है। इसी तरह से कार में तीन लोग बैठ सकते हैं, दो लोग पीछे की सीट पर बैठ सकते हैं। नियमों का पालन ना करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।