आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 1 में शादी के 26 साल बाद आईवीएफ से सरकार हॉस्पिटल होम में तीन नवजात ने जन्म लिया, एक साथ तीन किलकारी गूंजने पर डॉक्टर के साथ दंपती का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इससे पहले सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट पर एक साथ चार शिशु का जन्म हुआ था।
उमा आईवीएफ इंटरनेशनल सेंटर के डायरेक्टर, आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ देवाशीष सरकार ने बताया कि शादी के 26 साल बाद भी दंपती के कोई बच्चा नहीं था, वे तमाम जगह इलाज करा चुके थे, इसके बाद वे हमारे सेंटर पर आए। यहां हमारी टीम ने इस केस पर कडी मेहनत की। आईवीएफ से महिला ने गर्भधारण किया।
दो बेटा, एक बेटी की एक साथ गूंजी किलकारी
कोरोना संक्रमण के चलते सीमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है, ऐसे में सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट में इन्फेक्शन प्रिवेंशन के मानकों को पूरा करते हुए डिलीवरी कराई जा रही है। महिला की डिलीवरी कराई गई, एक साथ तीन किलकारी गूंजी, शादी के 26 साल बाद महिला ने दो बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। तीनों नवजात और मां स्वस्थ हैं।

एक साथ चार शिशु का जन्म
सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली में एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया इससे पहले फिरोजाबाद के फौजी के यहां 4 बच्चों को जन्म दिया गया था और दो बच्चों का तो कई बार आईवीएफ के जरिए जन्म हो चुका है डॉ. देवाशीष सरकार लगातार कई वर्षों से निसंतान दंपतियों को संतान का सुख प्राप्त करा रहे हैं. सरकार हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है. और निसंतान दंपतियों के घर बच्चों की किलकारी गूंज रही है