आगरालीक्स आगरा में अनलॉक 2 में फूटा कोरोना बम, दो मरीजों की मौत हो गई, 14 नए केस आए हैं। अस्थायी जेल के चार में कोरोना की पुष्टि, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1241 पहुंच गई है।
आगरा में बुधवार को अनलॉक 2 में कोरोना के 14 केस आए हैं। 35 साल की सैंया निवासी महिला मरीज को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती किया गया, इनकी मौत हो गई। 65 साल के छत्ता बाजार निवासी मरीज को एसएन में भर्ती किया गया था, इनकी भी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 88 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
एमडी जैन अस्थायी जेल में बंद 22 साल, 21 साल, 34 साल और 25 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रतापपुरा क्षेत्र की 75 साल के मरीज, 50 साल की एत्मादपुर की महिला मरीज, 43स साल के शहीद नगर के निमोनिया से पीडित मरीज, 58 साल के सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कमला नगर के मरीज, 55 साल के निमोनिया से पीडित दयालबाग के मरीज, 66 साल के ईदगाह निवासी मरीज, 52 साल के मोती कटरा निवासी मरीज, 34 साल की बरौली अहीर निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
10 मरीज डिस्चार्ज, 122 मरीज हैं भर्ती
आगरा में कोनोना पॉजिटिव 10 मरीजों को बुधवार को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1031 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 122 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 83.07 है।