आगरालीक्स …आगरा में अनलॉक 2 में बाजारों में दुकानें खोलने के समय में छूट दी गई है, अभी तक बाजारों में दुकान सात घंटे के लिए खुल रहीं थी, अब ये दुकानें आठ घंटे खुलेंगी। वहीं, एक्टिव केस 50 से कम पहुंचने के बाद और छूट दी जाएंगी।
आगरा में बुधवार से अनलॉक टू शुरू हो चुका है, इसमें कुछ छूट दी गई हैं लेकिन आगरा में केस लगातार आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि अभी तक बाजारों में तीन शिफ्ट में सात घंटे के लिए खुल रहीं थी, अब दुकानें तीन शिफ्ट में आठ घंटे के लिए खुलेंगी।
यह दी गई छूट
दुकान 10 से पांच बजे तक खुलती थी वह अब 10 से छह बजे तक खुलेंगी
दुकानें 11 से छह बजे तक खुलती थी अब 11 से सात बजे तक खुलेंगी
दुकानें 12 से सात बजे तक खुलती थी अब 12 से आठ बजे तक खुलेंगी
10 बजे से पांच बजे तक कर्फ्यू
अभी तक रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू था अब इसे एक घंटे बढा दिया गया है, अब रात 10 से सुबह पांच बबजे तक कर्फ्यू रहेगा।
एक्टिव केस 50 से कम होने पर दी जाएंगी और छूट
कोरोना के 14 नए केस आए हैं, अब 122 एक्टिव केस हैं यानी 122 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जब एक्टिव केस 50 रह जाएंगे तो और छूट दी जाएगी।
मास्क है अनिवार्य, होगी कार्रवाई
बाहर निकलने के लिए मास्क अनिवार्य है, मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।