आगरालीक्स ..आगरा में आज से पंचकुइया चौराहे से शाहगंज वाला रास्ता 45 दिन के लिए बंद कर दिया गया, पैदल भी लोग नहीं निकल पा रहे हैं । दोनों तरफ बैरीकेटिंग कर दी गई है।
आगरा में बुधवार एक जुलाई से राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास रेलवे ब्रिज पर काम शुरू हो गया, इसके चलते पंचकुइया चौराहे से सोरों कटरा होते हुए शाहगंज मुख्य बाजार वाले रास्ते पर दोनों तरफ बैरीकेटिंग कर दी गई है, यह रास्ता 45 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां इंटर कॉलेज के बगल में ही रेलवे ब्रिज है, रेलवे ब्रिज पर आश्वयक कार्य होना है।
वैकल्पिक रास्ते से जा सकेंगे
पंचकुइया चौराहे से शाहगंज जाने वाला मार्ग बंद होने के बाद वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे, इसके लिए तहसील चौराहे से शाहगंज मार्ग और पुंचकुइया चौराहे से कोठी मीना बाजार वाले रास्ते से लोग जा सकेंगे।