आगरालीक्स.. आगरा में 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने के लिए अप्सा के पदाधिकारी डीएम से मिलेंगे, कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की तीन घंटे कक्षाएं चलेंगी।
यूपी में अनलॉक 5 में 15 अक्टूबर से स्कूल खोले जाएंगे, इसे लेकर स्कूलों की एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है। अप्सा (एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स आफ आगरा) अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और सचिव डॉ. गिरधर शर्मा का कहना है कि इस मामले में डीएम से गुरुवार को वार्ता की जाएगी, स्कूल संचालकों से 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू करने के लिए कह दिया गया है। नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर सचिव राजपाल सोलंकी का कहना है कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की रणनीति तैयार की।कोई भी विद्यालय बिना टीसी के प्रवेश नहीं लेगा।
कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर
आनलाइन शिक्षा की अनुमति जारी रहेगी, इसे प्रोत्साहित किया जाएगा, आनलाइन शिक्षा की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी
जहां स्कूल आनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं, वहां कुछ छात्र भौतिक रूप से कक्षाओं में शामिल होने के बजाए आनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक हैं तो उनको अनुमति दी जाएगी
छात्र कॉलेज में अपने माता पिता की लिखित सहमति से ही उपस्थित हो सकते हैं
जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी वहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और एसओपी को पूरा करते हुए क्लासेज लगाई जा सकती हैं
स्कूल खोलने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा, इसके लिए स्कूल प्रबंधन से वार्ता की जाएगी और स्थिति का आकलन किया जाएगा, इसके बाद ही स्कूल खोले जाएंगे।