आगरालीक्स.. आगरा में प्रदूषण का स्तर खराब हालत में पहुंच गया है, एक्यूआई 209 है, खांसी की समस्या होने लगी है, यह सांस रोगियों के लिए परेशानी खडा कर सकता है। वहीं, सर्दियों में प्रदूषण का स्तर बढने पर कोरोना पाजिटिव मरीजों को भी परेशानी हो सकती है।
आगरा में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआइ 209 रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक्यूआई का सामान्य स्तर 0 से 50 तक होना चाहिए। 200 से अधिक एक्यूआई होने पर हवा की स्थिति खराब मानी जाती है।
इसमें भी कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 15 गुना अधिक रही। हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रही।
यह रही प्रदूषक तत्वाें की स्थिति
यह रही सर्वाधिक प्रदूषक तत्वों की मात्रा
कार्बन मोनोआक्साइड 60
नाइट्रोजन डाइ-आक्साइड 77
ओजोन 110
अति सूक्ष्म कण 327