आगरालीक्स..(.Agra News 5th July) आगरा में आज आप वैक्सीन लगवा सकते हैं, 27 हजार डोज लगाई जाएगी, पढे किस तरह लगवा सकते हैं वैक्सीन।
आगरा में सोमवार को वैक्सीन की 27 हजार डोज लगाई जाएगी, इसके लिए 228 केंद्र बनाए गए हैं। शहर में 110 केंद्र पर वैक्सीन लगेगी और देहात में 118 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जानी है।
इस तरह लगेगी वैक्सीन (agra corona vaccine)
वैक्सीन के लिए कोविन एप पर स्लाट खोले गए थे, केंद्रों पर लगने वाली 50 फीसद डोज के लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट दिए गए हैं। जबकि शेष 50 फीसद वैक्सीन की डोज केंद्र पर पंजीकरण करने के बाद लगाई जाएगी। इसलिए वैक्सीन लगवाने के लिए अपने पास के केंद्र पर पहुंच सकते हैं।
हर केंद्र पर वैक्सीन की लगाई जाएंगी पहली और दूसरी डोज
वैक्सीन के लिए 228 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए केंद्र पर अलग व्यवस्था की गई है और 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग व्यवस्था है। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज अलग अलग लगाई जाएगी।