आगरालीक्स…… आगरा वासियों ने महंगे टमाटर का तोड़ निकाल लिया है, बर्गर से टमाटर गायब है तो अब घर में टमाटर की जगह सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए नीबू का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्मियों में जिस नीबू के दाम बढ़ जाते थे वह अब 30 से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम बिक रहा है।

टमाटर 140 से 160 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिक चुका है, टमाटर पर महंगाई कम नहीं हो रही है। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं ने टमाटर के बिना स्वादिष्ट सब्जी बनाने का तरीका निकाल लिया है। अब महिलाएं टमाटर की जगह नीबू का इस्तेमाल कर रही हैं। टमाटर सब्जी को खट्टी और स्वादिष्ट बनाने के काम आता था अब यह काम नीबू कर रहा है।
टमाटर कम, नीबू की बिक्री बंपर
टमाटर के रेट बढ़ने के साथ ही बिक्री कम हो गई है। सब्जी मंडी में भी टमाटर की ठेल कम ही दिखाई दे रही है। वहीं, नीबू की मांग बढ़ने और 80 से 100 रुपये किलोग्राम तक बिकनेवाले नीबू की ठेलों की संख्या बढ़ गई है। नीबू की बंपर सेल हो रही है। घरों में भी टमाटर की जगह सब्जी की टोकरी में नीबू दिखाई दे रहा है।