आगरालीक्स ….आगरा में रेस्टोरेंट की छत का एक हिस्सा गिरा, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कमसम रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट पुरानी बिल्डिंग में बना है, संचालक ने रेस्टोरेंट में फाल सीलिंग लगवा रखी थी। मंगलवार को रेस्टोरेंट का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिस समय छत का हिस्सा गिरा उस समय वहां कोई यात्री नहीं था।
पुरानी बिल्डिंग होने के कारण गिरा हिस्सा
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरसी मीना का कहना है कि पुरानी बिल्डिंग है, छत पर पानी भर गया था इसके कारण रेस्टोरेंट का प्लास्टर गिर गया है। रेस्टोरेंट दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है, इसकी मरम्मत कराई जाएगी।