आगरालीक्स…Video News…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार का हुआ एक्सीडेंट. अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर.
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार का एक्सीडेंट हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने इनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में मंत्री बाल—बाल बच गई हैं. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. इसके बाद मंत्री दूसरे वाहन से सवार होकर लखनऊ के लिए निकल गईं.
हादसा फिरोजाबाद के समीप एक्सप्रेस वे के 56वें किलोमीटर पर हुआ. कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य अपनी फॉच्र्युनर गाड़ी से जा रही थीं. उनके आगे एक ट्रक चल रहा था जिसका टायर फट गया और वह नियंत्रित होकर कैबिनेट मंत्री की कार से जा टकराया. कार चाल की सूझबुझ से हालातों को तत्काल प्रभाव से काबू कर लिया गया. टक्कर से मंत्री की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. हादसे में बाल—बाल बचीं कैबिनेट मंत्री को दूसरी वाहन में सवार होकर लखनऊ रवाना किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.