Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra Video News : fire break out in Hotel Radisson, Agra, Tourist stuck in Lift Video #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Video News : fire break out in Hotel Radisson, Agra, Tourist stuck in Lift Video #agra

388

आगरालीक्स …( Fire Break Out in Radisson Agra ) वीडियो न्यू आगरा के होटल रेडिसन में आग लगने के बाद लिफ्ट में फंसे देशी विदेशी पर्यटक, मची भगदड़, ब्लैक आउट हुआ। चेक आउट के बिना होटल से चले गए पर्यटक। ( Fire Break Out in Hotel Radisson, Agra )


आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में गुरुवार रात 10.50 बजे किचिन के पास बनी डक्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे डक्ट में धुआं भर गया और होटल की हर मंजिल पर धुआं ही धुआं फैलने लगा, जिस समय आग लगी उस समय अधिकांश लोग अपने कमरे में सो रहे थे, कुछ लिफ्ट से अपने कमरे के लिए जा रहे थे तो कई पर्यटक खाना खा रहे थे। धुआं भरने से लोग दहशत में आ गए, होटल में आग लगने का पता चलते ही लोग बाहर निकलने के लिए भागे।आग लगने पर होटल की बिजली कट कर दी गई ।


लिफ्ट में फंसे पर्यटक ( Tourist stuck in lift )
होटल की बिजली कट करने से ब्लैक आउट हो गया, इससे पर्यटक लिफ्ट में फंस गए, किसी तरह से होटल के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। अफरा तफरी में कुछ पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ गई, मुंह पर रूमाल रखकर पर्यटक होटल से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।


बिल वापस करने पर विवाद
होटल से पर्यटक बाहर निकल आए, कुछ पर्यटक चेक आउट के बिना ही होटल से चले गए। कई पर्यटकों ने जमा किए हुए बिल को वापस करने के लिए कहा, इस पर उनका होटल के कर्मचारियों से विवाद हो गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

यूपी न्यूज

Sad News: School bus returning from a picnic in Mathura meets with an accident in Kannauj; four children killed, 35 injured.

यूपीलीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा, मथुरा पिकनिक से लौट रही...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

error: Content is protected !!