आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स के इकलौते 5 साल के बेटे को किया किडनैप. उंगली पकड़कर अपने साथ ले गया किडनैपर. वीडियो आया सामने, देखें…पुलिस तलाश में जुटी
आगरा में किडनैपिंग की वारदात का मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे ज्वैलर्स के इकलौते पांच साल के बच्चे का अपहरण किया गया है. शातिर बच्चे को अपने साथ हाथ पकड़कर ले गया है. इसका वीडियो भी सामने आ गया है जो कि वायरल हो रहा है. इधर सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
एत्माद्दौला में गढ़ी चांदनी है. यहां सोनू रहते हैं जिनकी राधे ज्वैलर्स नाम से दुकान है. शुक्रवार को सोनू का पांच साल का बेटा जय घर के बाहर खेल रहा था. अनुसार तभी एक व्यक्ति् बच्चे के पास आया और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया. घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई. तलाश शुरू की गई है. बच्चे के पिता का कहना है कि अपहरणकर्ता का फोन आया है और फिरौती के ढाई लाख रुपये मांगे गए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपहर्ताओं को अरेसट किया जाएगा. तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.