Wednesday , 16 April 2025
Home आगरा Agra Video News Live: Water Level in Yamuna Increases in Agra#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Video News Live: Water Level in Yamuna Increases in Agra#Agra

आगरालीक्स ….बारिश और भूस्खलन के बाद आगरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले साल ताजमहल के गार्डन और श्मशान घाट में पानी पहुंच गया था। वीडियो देखें। ( Agra Video News : Water Level in Yamuna Increases in Agra)


उत्तराखंड में हो रही बारिश और भूस्खलन के साथ ही यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। जुलाई में यमुना का अधिकांश हिस्सा सूखा पड़ा था, एक छोटी गूल में पानी था लेकिन अगस्त शुरू होते ही यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
पिछले तीन दिन में तेजी से बढ़ा जलस्तर ( Agra Latest News )
यमुना का जलस्तर पिछले तीन दिनों में तेजी से बढ़ा है। श्री कैलाश मंदिर से ताजमहल तक कई जगहों पर यमुना के दोनों किनारों तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे पर लोग पहुंचने लगे हैं। यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।


495 फीट है लो फ्लड लेवल, पिछले साल श्मशान घाट तक पहुंच गया था पानी ( Agra News Today)
आगरा में यमुना का लो फ्लड लेवल 495 फीट है। पिछले साल यानी 2023 में जुलाई में यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल तक पहुंच गया था। ताजमहल के गार्डन के साथ ही श्मशान घाट ताजगंज में पानी भर गया था। बल्केश्वर में यमुना किनारे बने घरों में पानी भरने लगा था।


गोकुल और ओखला बैराज से आता है पानी ( Yamuna Water Level )
मथुरा के गोकुल और ओखला बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जाता है इससे आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगता है। पिछले साल गोकुल बैराज से 1 लाख 2 हजार 843 क्यूसेक पानी तो वहीं ओखला बैराज से 2 लाख 57 हजार 850 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ गया था।

Related Articles

आगरा

Agra News: In Agra, a bank employee son cheated his own mother…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैंककर्मी बेटे ने अपनी ही मां के साथ कर डाली...

बिगलीक्स

Agra News: Chief Minister Yogi inaugurated the historic Bhimnagari in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ऐतिहासिक भीमनगरी का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन. बोले—बाबा साहब...

बिगलीक्स

Agra News CM Yogi Live : Lucknow like Dr. BR Ambedkar monument will be build in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी के मंच से बोले सीएम योगी—आगरा में बनेगा बाबा...

आगरा

Agra News: Painting exhibition at Baikunthi Devi Girls College on World Art Day…#agranews

आगरालीक्स…कहीं जीवन तो कहीं जीवन का संघर्ष, आगरा में जीवन के हर...

error: Content is protected !!