आगरालीक्स…आगरा में युवक को बेस बॉल के बल्ले और हॉकी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा, युवक बचने के लिए दुकान में घुसा तो भी उसे पीटते रहे, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लाक में मंगलवार शाम सात बजे दो युवक एक दुकान के बाहर खड़े थे उसी समय बाइक पर चार पांच लड़के बेस बॉल का बल्ला और हॉकी लेकर आ गए। उन्होंने दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें से एक युवक जान बचाने के लिए दुकान में घुस गया।
सीसीटीवी में पीटते दिखाई दे रहे युवक
दुकान में भी हॉकी और बल्ला लेकर युवक आ गए, उन्होंने दुकान के अंदर भी उसे पीटा। दुकान पर बैठी महिला ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन चार पांच युवक उसे डंडों से पीटते रहे, इसके बाद मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।