Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner reviewed the proposed development works to be done in the city…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Divisional Commissioner reviewed the proposed development works to be done in the city…#agranews

327

आगरालीक्स…आगरा का संजय प्लेस बनेगा मॉडल मार्केट. पालीवाल पार्क, कोठी मीना बाजार और खंदारी टू आईएसबीटी के बीच होगा ये काम…

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा नगर निगम प्रस्तावों के संबंध में बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल जी और अधिशासी अभियंता आर के सिंह मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम द्वारा आगरा शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। आगरा शहर को सुन्दर एवं विकसित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा फसाड लाइटें लगाने, लाइट एंड साउंड शो, मॉडल मार्केट, मॉडल रोड़, फूड कोर्ट, स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बनाने संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिस पर मंडलायुक्त महोदया ने कई प्रस्तावों में सुधार के साथ शहरहित में सभी प्रस्तावों को यथाशीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये।

बैठक में सर्वप्रथम यमुना रिवर फ्रंट विकसित करने के प्रस्तावित कार्य पर चर्चा हुई। यमुना किनारा रोड़ पर आरती स्थल से लेकर आंबेडकर पुल के नीचे क्षेत्र में हरियाली, लाईटिंग, फाउंटेन, स्कल्पचर इत्यादि निर्माण का काम किया जायेगा। मंडलायुक्त ने थीम बेस्ड मॉडर्न रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हाथी घाट को पर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए घाट का सौन्दर्यीकरण कराने और आस-पास क्षेत्र को भी थीम बेस्ड विकसित कराने के निर्देश दिए।

मॉडल रोड़ कार्य की समीक्षा की
बैठक में मंडलायुक्त ने कमला नगर मैन मार्केट में चल रहे मॉडल रोड़ कार्य की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने मानकों के अनुसार विकास कार्य कराने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा हरियाली विकसित करने, थीम बेस्ड लैंड स्कैपिंग तथ लाईटिंग को और डेकोरेटिव बनाने के निर्देश दिए। सिंकदरा क्षेत्र में पश्चिमपुरी, कारगिल पेट्रोल पंप और हेमा पेट्रोल पंप लिंक रोड़ पर प्रस्तावित मॉडल रोड़ के तहत चल रहे विकास कार्यां की समीक्षा की। यहां भी मंडलायुक्त ने बेहतरीन लैंड स्कैपिंग और माडर्न स्कल्पचर बनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रीनरी और लाइटिंग करने के निर्देश दिए ताकि मॉडल रोड़ दिन और रात के समय आकर्षक दिखे।

आगरा मथुरा रोड़ पर भव्य एंट्री गेट
पर्यटन दृष्टि से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और बाहरी व्यक्तियों को आगरा शहर में प्रवेश के दौरान एक आकर्षक और सुखद अनुभूति देने के लिए आगरा-मथुरा रोड़ पर शानदार एंट्री गेट बनाये जाने के प्रस्तावित कार्य पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि एंट्री गेट आगरा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक थीम पर आधारित होने चाहिए। इसके अलावा खंदारी चौराहे से आईएसबीटी तर रोड़ किनारे खाली क्षेत्र को वेस्ट टू वंडर पार्क के तहत जल्द विकास कार्य शुरू कराये जाने के निर्देश दिए।

पालीवाल पार्क में प्रस्तावित फूड कोर्ट, वेस्ट टू वंडर पार्क के तहत पूरे पालीवाल पार्क क्षेत्र में ग्रीनरी, लैंडस्केपिंग का कार्य कराये जाने के साथ वेस्ट से स्कल्पचरों का निर्माण के अलावा मनोरंजन हेतु पालीवाल पार्क में लाइट एंड साउंड शो और लेजर शो कराने से संबधित कार्य को यथाशीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये। फतेहाबाद रोड़ पर और भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर फसाड़ लाईटिंग करने एवं रमाड़ा होटल से सेल्फी प्वाइंट तक तिंरगा पोल लगाये जाने के काम को भी जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने शहर के डार्क स्पॉट को चिन्हित कर वहां एलईडी या मिनी मास्ट लाइट लगवाने के निर्देश दिए थे। शहर में लगभग 50 स्थानों पर 250 से अधिक एलईडी लाइटें लगाई जायेंगी जिसमें पोल भी शामिल हैं।

बैठक में संजय प्लेस क्षेत्र को एक मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने के प्रोजेक्ट पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि यहां सड़क, फुटपाथ और डिवाईडर का जीर्णोद्वार करने के साथ वर्टिकल पार्किंग, लैंड स्कैपिंग, रैट्रारिफ्लेटिव साइन बोर्ड, पेंटिंग, स्कल्पचर और डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जायेगा। संजय प्लेस को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने से संबंधित एक विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाए। स्पोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त ने कोठी मीना बाजार या अन्य किसी बड़े जगह पर एक नये स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनाये जाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!