Friday , 5 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra was the hottest city in the state on Friday, know the temperature here#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra was the hottest city in the state on Friday, know the temperature here#agranews

आगरालीक्स…(13 August 2021 Agra News) आगरावासियों गर्मी झेलने के लिए रहो तैयार. आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पास तक पहुंचेगा. शुक्रवार को रिकॉर्ड गर्मी. जानें तापमान

उसमभरी गर्मी ने किया बेहाल
आगरा में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया. लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दो दिन से धूप निकल रही है और बारिश नहीं हो रही हे. ऐसे में एक बार फिर से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. आगरा में इस समय उमसभरी गर्मी पड़ रही है. तापमान सामान्य से भी ऊपर चल रहा है. हालात ये हैं कि शरीर पसीना—पसीना हुआ जा रहा है. लोग उसे पोंछ रहे हैं लेकिन पसीना है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लोग सुबह से शाम तक गर्मी से परेशान रहते हैं. रात को भी हवा न चलने के कारण उसमभरी गर्मी पड़ रही है.

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा आगरा
आगरा में गर्मी का आलम ये है कि तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.1 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.2 रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. आगरा शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर भी रहा. उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है लेकिन आगरा में लोग गर्मी से बेहाल हैं.

बारिश नहीं होगी
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान लगातार बढ़ेगा और 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है.

14-Aug27.036.0Mainly Clear sky
15-Aug26.037.0Mainly Clear sky
16-Aug27.038.0Mainly Clear sky
17-Aug28.037.0Mainly Clear sky
18-Aug28.034.0Mainly Clear sky
19-Aug27.034.0Mainly Clear sky

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

बिगलीक्स

Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव. एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना...

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law arranges marriage for widowed daughter-in-law, brings joy to her life…#agranews

आगरालीक्स…एक अच्छी खबर, आगरा में एक सास ने मां बनकर अपनी बहू...

error: Content is protected !!