Friday , 9 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: DVVNL JE Gagan Gupta arrested for taking Rs 25000 bribe from Lekhpal in Agra by anti corruption team#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: DVVNL JE Gagan Gupta arrested for taking Rs 25000 bribe from Lekhpal in Agra by anti corruption team#agranews

437

आगरालीक्स…(13 August 2021 Agra News) वाह भाई वाह, आगरा में लेखपाल से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग का जेई रंगे हाथ पकडा, पानी के गिलास में हाथ डालते ही रंगे हाथ

आगरा में शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) का जेई रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. एंटी करप्शन टीम ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है. जेई ने लेखपाल से बिजली का बिल संशोधित करने के लिए एक लाख रुपये की ​रिश्वत मांग रहा था. लेकिन लेखपाल ने उसे सबक सिखाने के लिए एंटी करप्शन टीम का सहारा लेकर उसे रंगे हाथ पकड़वा दिया. आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

लेखपाल पर था 2.72 लाख रुपये का बिजली बिल
मामला बरौली अहीर के रहने वाले नेम सिंह का है. नेम सिंह लेखपाल हैं. नेम सिंह के ऊपर विद्युत विभाग का 2.72 लाख रुपये का बिजली बिल था. उन्होंने इसके लिए विद्युत विभाग के जेई गगन कुमार गुप्ता से संपर्क किया और बिजली बिल को संशोधित करने की मांग की. आरोप है कि जेई ने नेम सिंह ने इसके लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की. लेकिन जब नेम सिंह ने बताया कि वह लेखपाल है तो उसने फिर भी रिश्वत देने पर ही काम करने को कहा. लेखपाल ने इसके लिए जेई को सबक सिखाने के बारे में सोचा और 50 हजार रुपये में बिल संशोधित करने के लिए राजी कर लिया. उन्होंने इसकी रिकॉडिंग भी कर ली

एंटी करप्शन टीम से की शिकायत
लेखपाल नेम सिंह ने इसकी एंटी करप्शन टीम से दो दिन पहले की. टीम को रिश्वत की आडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई. इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जेई गगन कुमार गुप्ता से लेखपाल का तय हुआ कि 25 हजार रुपये पहले और 25 हजार रुपये बिल संशोधित होने के बाद दिए जाएंगे. एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत के नोट थमा दिए. शुक्रवार को लेखपाल रिश्वत के रुपये लेकर बरौली अहीर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा. वहां उन्होंने जेई गगन कुमार को रिश्वत की रकम दी तभी बाहर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ उसे पकड़ लिया और थाना ताजगंज ले आई. जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2026: Additional Police Commissioner inspected security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जनकपुरी महोत्सव में अपर पुलिस आयुक्त ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाएं....

टॉप न्यूज़

Agra News: Agrasen Jayanti celebrations will be historic this time; the event will be held at the Red Fort in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…इस बार ऐतिहासिक होगा अग्रसेन जयंती समारोह. दिल्ली के लाल किला में...

बिगलीक्स

Agra News: Aambedkar bridge height gauge broken, Traffic Jam on Yamuna Kinara Road, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में आंबेडकर पुल पर भारी वाहनों को रोकने...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News: Sant Premanand reaches Shree Radha Kilikunj

मथुरालीक्स …श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंदवृंदावन में शिष्य रसिक दुलारी शरण...

error: Content is protected !!