आगरालीक्स…आगरा में 26 से 30 मार्च तक बारिश के आसार. गर्मी से मिलती रहेगी अभी राहत.
आगरा में मौसम मार्च में भी कूल—कूल बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं और बारिश का असर अभी भी बरकरार है. काले घने बादलों का डेरा भी समय—समय पर लग रहा है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. धूप निकल रही है लेकिन वो ज्यादा प्रभावी नहीं है. अब मौसम विभाग ने आगरा में 26 से 30 मार्च तक बारिश के आसार जताए हैं. इससे तापमान में और कमी आएगी.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/03/26) 33.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/03/26) 16.5
Departure from Normal(oC) -2.3