आगरालीक्स…आगरा में छाये बादल. हो सकती है बारिश. जानिए आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
मौसम विभाग पिछले कुछ दिनों से आगरा में बारिश की संभावना जता रहा है. रविवार को मौसम भी कुछ ऐसा रहा. दिनभर बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा. बीच में धूप भी हल्की सी निकली लेकिन बादल छाये रहे. हालांकि बारिश नहीं हुई है लेकिन मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं. सोमवार को भी दिनभर बादल छा सकते हैं जबकि मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का तापमान सामान्य रहा. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है और सर्दी से काफी हद तक अब राहत मिल सकती है.