आगरालीक्स…आगरा में शीतलहर के आसार, मौसम विभाग ने कहा—इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
आगरा में सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. ठंडी पछुआ हवाओं ने आगरा सहित समूचे उत्तर प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया है. आगरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से्रल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. रात को ठंडी पछुआ के साथ कड़ाके की ठंड रही.
मौसम विभाग के अनुसार इस बार भीषण सर्दी के आसार जताए जा रहे हैं. शनिवार के लिए प्रदेश के मध्याचंल के लगभग 17 जिलों में रात में आंशिक शीतलहर की संभावना जताई जा रही है. मौसम में यह बदलाव अगले दो दिनों तक रह सकता है.