मथुरालीक्स…सनातन एकता यात्रा में पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी. छाता पहुंची यात्रा. धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ी. संजय दत्त भी आएंगे
7 नवंबर से दिल्ली से शुरू हुई धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा मथुरा में कल पहुुंच गई. कोटवन में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तो वहीं आज शुक्रवार को यह यात्रा अपने अगले पड़ाव छाता पर पहुंच गई. यात्रा में आज राजा भैया और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं. यात्रा के दोरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शाास्त्री की तबीयत कुछ खराब हो गई. वो जमीन पर लेट गए. चिकित्सकों ने बताया कि लगातार चलने से उनके फेफड़ों में धूल भर गई है.
छाता में पदयात्री करेंगे रात्रि विश्राम
कोसीकलां से शुक्रवार को यह यात्रा अपने अगले पड़ाव छाता में पहुंच गई. इस दौरान आगरा दिलली हाइवे पूरी तरह से तिरंगा और भगवान ध्वजों से पटा हुआ नजर आया. पदयात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है. छाता में भोजन ग्रहण करने के बाद पदयात्री रात्रि विश्राम गांव बिठौली में करेंगे.
16 को आएंगे फिल्मी कलाकार
यात्रा का समापन 16 नवंबर को बांकेबिहारी मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ ही हागा. इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त, राजपाल यादव और अनुपम खेर भी आएंगे.