Thursday , 11 December 2025
Home देश दुनिया In Ratlam, an SUV returning from a wedding fell off a bridge into a ditch, 5 died
देश दुनिया

In Ratlam, an SUV returning from a wedding fell off a bridge into a ditch, 5 died

आगरालीक्स…शादी से आ रही रही एक्सयूवी कार ब्रिज से नीचे खाई में गिरी. पांच लोगों की मौत. मध्यप्रदेश के रतलाम में बड़ा हादसा.

मध्यप्रदेश के रतलाम में बड़ा हादसा हुआ है. दिल्ली—मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे पलट गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सभी एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. मृतकों में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शा​मिल हैं. मृतक बलरामपुर के रहने वाले हैं.

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गांव ऐलरा के मजरा जल्लहवा में गुलाम रसूल रहते हैं. वह अपने बेटे खालिद उर्फ पप्पू के साथ पैतृक गांव को 5 नवंबर को आए थे. साथ में चचेरे भाई का नाती दानिश व दानिश का बेटा गुलाम व मुंबई के पारिवारिक रिश्तेदार दुरेश भी थे. ये लोग रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने एक्सयूवी कार से आए थे. विवाह में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे.

इनकी कार दिल्ली—मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम में हादसे का शिकार हो गई. कार हाइवे से अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी. इससे कार में सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई. सूचना परिजनों को दे दी गई है.

Related Articles

देश दुनिया

Video News: 16-year-old national basketball player dies after pole falls on him during practice

आगरालीक्स…सिस्टम नींद से जागा नहीं और नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हमेशा के लिए...

देश दुनिया

Video News: Indian Tejas fighter jet crashes during a demonstration at the Dubai Air Show

आगरालीक्स…दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश....

देश दुनिया

Social media platform X and AI chatbot ChatGPT were down for two hours

आगरालीक्स…सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और एआई चैटबॉप चैटजीपीटी दो घंटे से बंद....

देश दुनिया

Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina sentenced to death

आगरालीक्स…बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा. छात्र आंदोलन...

error: Content is protected !!