आगरालीक्स… आगरा में हलक सुखाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
आगरा में रविवार सुबह का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी, तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है और लू चलेगी।
तीन मई तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अभी तीन मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। तापमान भी बढ़ेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
28-Apr 26.0 43.0 Heat Wave
29-Apr 26.0 42.0 Heat Wave
30-Apr 26.0 42.0 Heat Wave
01-May 25.0 42.0 Mainly Clear sky
02-May 25.0 41.0 Mainly Clear sky
03-May 25.0 41.0 Mainly Clear sky