आगरालीक्स…आगरा में विवि के सेमेस्टर परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी. अब इस तारीख तक भर सकते हैं परीक्षा फार्म
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज 5 अप्रैल थी लेकिन शनिवार को छात्र हित में ध्यान रखते हुए इस तिथि को 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. विवि की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर एवं परास्नातक के एमए, एमकॉम, एमएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर अप्रैल/मइ्र की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र पूरित करने की तिथि को अंतिम बाद विलम्ब शुल्क के साथ 10 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है.