आगरालीक्स…आगरा में हीट वेव का कहर जारी, लू और तपिश ने झुलसाए बदन. लगातार चौथे दिन आगरा प्रदेश में सबसे गर्म. 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा आज का तापमान…होश उड़ा देने वाली गर्मी…इस दिन बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. हीट वेव का कहर आगरा में इस कदर जारी है कि लू और तपिश लोगों के बदल झुलसा रही है. दोपहर में निकलना खतरे से खाली नहीं हो रहा है. तेज धूप से दिमाग चकरा रहा है और चिड़चिड़ापन भी छा रहा है. लगातार चार दिन से गर्मी के तेवर सख्त बने हुए हैं और ये कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मानो आसमान से आग बरस रही है. दिन में तपिश अधिक होने का असर रात को भी महसूस हो रहा है. रात को भी गर्माहट महसूस हो रही है. सुबह 10 बजे के बाद से ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं. वहीं कामकाजी व अन्य जिन लोगों को बाहर निकलना पड़ रहा है वह गर्मी से बुरी तरह से परेशान हैं. प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगराआगरा में गर्मी का आलम ये है कि लगातार चार दिन से आगरा प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है. बुधवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
बारिश के आसार
आगरा के लोगों को गर्मी से राहत दो से तीन दिन के अंदर मिल सकती है. मौसम विभाग ने 14 जून से आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि गर्मी कितनी कम होगी ये बारिश पर ही निर्भर होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/06/25) 45.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/06/25) 28.9
Departure from Normal(oC) -0.4