आगरालीक्स…आगरा के बाजार में लीची की लहर, मगर इसके रंग की वजह से पशोपेश में ग्राहक! खाएं या न खाएं ?
आगरा के बाजारों में इन दिनों लीची की बहार है। हालांकि अभी लीची में पूरी तरह मिठास नहीं है और गूदा भी काफी कम है। लीची की कीमत भी फिलहाल 100 से 150 रूपये किलो है मगर एक बात है जो लोगों को असमंजस में डाल रही है। लीची का रंग देखकर लोग पशोपेश में हैं कि ये रंग वास्तविक नहीं, ऐसे में इसे खाएं या न खाएं ? इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार लीची खाना फायदेमंद है लेकिन उसके लिए सही लीची चुनना बेहद जरूरी है। लीची के छिलके में कई रंग एक साथ दिखाई देते हैं जिसमें लाल, गुलाबी, हरा और भूरा शामिल होता है। वहीं अगर लीची में कृत्रिम रंग मिलाया गया हो वो गहरी लाल रंग की और बहुत चमकदार नजर आती है। लीची खरीदने से पहले उसे सूंघकर देखना चाहिए, इसमें एक मीठी महसूस होने वाली खुशबू आएगी लेकिन अगर कृत्रिम रंग मिला होगा तब इसमें से एक अजीब कैमिकल जैसी गंध महसूस होगी। इसके अलावा अगर यह भिगोने पर रंग छोड़ रही है तो भी इसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया है। कृत्रिम रंग मिला होने पर यह कपडा या रूई रिगड़ने से भी छूटने लगेगा।