आगरालीक्स…आगरा में आज बादल छाए और बिना बरसे चले गए. अब 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह हो, शाम हो, दोपहर हो या फिर रात गर्मी से चेन नहीं मिल रहा है. दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. आगरा में बादल छा रहे हैं लेकिन वो बिना बरसे ही चले जा रहे हैं. शनिवार सुबह भी आसमान में काले घने बादलों का डेरा लगा रहा. लग रहा था कि दोपहर में तेज बारिश होगी लेकिन बादल छाने के बाद गायब हो गए और दोपहर में धूप निकल आई.मौसम विभाग ने एक बार फिर आगरा में भारी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 20, 21 और 22 जुलाई को आगरा में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके लिए ओरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है. इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/07/26) 36.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/07/26) 28.9
Departure from Normal(oC) 1.1