आगरालीक्स…आगरा में संडे से बदलेगा मौसम, तेज बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए. फिलहाल उमसभरी गर्मी कर रही बेहाल
आगरा में उमसभरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है. लेकिन मौसम विभाग ने तीन दिन बाद यानी रविवार से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में हरियाली तीज से दो तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं. इससे लोगों को काफी हद तक उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी.हालांकि अभी लोग उमसभरी गर्मी का सामना कर रहे हैं. गुरुवार को सुबह बादलों का डेरा लगा था लेकिन दिन निकलने के साथ ही बादल गायब हो गए और आसमान साफ होने से धूप निकल आई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/07/25) 34.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/07/25) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.4