मथुरालीक्स…मथुरा में रिटायर्ड बीएसएफ सैनिक की दर्दनाक हत्या. इस हाल में मिली लाश, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश..
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड बीएसएफ जवान की दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया गया है. राधाकुंड स्थित गोपी विहार कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर इस हत्या को अंजाम दिया है. इसके अलावा घर में लूटपाट भी की गई हे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो मृतक के हाथ—पैर और मुंह बंधा हुआ था और उसकी लाश उल्टी पड़ी हुई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.मृतक का नाम 56 वर्षीय विनोद पांडेय है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले थे. बीते 25 साल से राधाकुंड में रहकर राधा रानी की उपासना करते थे. गहरी आस्था होने के चलते उन्होंने बीएसएफ सैनिक के पद से एच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. उन्होंने अपना नाम यहां विनोद कृष्ण दास कर लिया था. करीब आठ महीने पहले उनके भाई ने गोली विहार कॉलोनी में मकान बनवाया और वह यहां पाल कॉलोनी स्थित अपने मकान में यहां आकर रहने लगे थे. वे घर में अकेले ही रहते थे.
बुधवार को पूरे दिन वो घर से बाहर नहीं निकले. रात को विष्णुदास नामक बाबा उनके घर गए तो विनोद का शव रसोई में उल्टा पड़ा देखा. उनके हाथ और पैर के साथ मुंह पर भी कपड़ा बंधा था. विष्णुदास बाबा ने बाहर आकर शोर मचाया तो लोग जुट गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घर में राधारानी की मूर्ति का श्रृंगार बिखरा था और गहने गायब थे. इसके अलावा घर में एक स्कूटी और बाइक भी गायब थी. एसएनी ने निरीक्षण कर जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू कर दी है.