आगरालीक्स..आगरा की उमसभरी गर्मी से बेहाल हुए लोग. बारिश के बाद और बढ़ी उमस. नहीं रुक रहा पसीना..मानसून भी ले सकता है ब्रेक…तड़पाएगी गर्मी
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. जरा सी देर कहीं ठहरने पर पूरा शरीर पसीना—पसीना हो जा रहा है. आज दोपहर को करीब 12 बजे काले घने बादलों के साथ तेज बारिश भी हुई लेकिन यह बारिश कुछ ही देर की थी. इसके बाद तेज और चटकदार धूप निकली जिसके कारण उमस और अधिक बढ़ गई. हाल ये रहा कि शाम तक गर्मी के कारण बेचैनी की स्थिति रही.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल दो से तीन दिन बारिश के आसार बने हुए हैं लेकिन 10 जुलाई के बाद मानसून ब्रेक ले सकता है जिसके कारण गर्मी और अधिक बढ़ सकती है, खासकर उमसभरी गर्मी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 05/07/25) 35.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/07/25) 26.9
Departure from Normal(oC) 0.1