आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी से न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.9 डिग्री सेल्सियस. दिन में भी कंपकंपी छुड़ाती रही ठंड. जानिए आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कर्म दर्ज किया गया है. शुक्रवार—शनिवार रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुबह के समय कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने के आसार बने थे लेकिन इसके बाद मौसम अचानक बदल गया और गलनभरी सर्दी की चपेट में आगरा आ गया. दिनभर एक जैस मौसम बना रहा और शाम होने के बाद फिर से गलनभरी सर्दी तेज हो गई.
आईएमडी के अनुनसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 6 जनवरी तक आगरा का मौसम इस तरह का ही रहने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/01/26) 16.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/01/26) 6.9
Departure from Normal(oC) -1.4