आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का पारा फिर हुआ हाई. 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा आज का तापमान. हीट वेव का रेड अलर्ट.
आगरा में गर्मी का पारा फिर से हाई हो गया है. दोपहर में निकल रही धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गर्मी का प्रभाव सुबह 7 बजे से ही शुरू हो जा रहा है. दोपहर में तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. रविवार को पूरे दिन गर्मी का प्रभाव देखने को मिला. हालांकि आज शाम को बूंदाबांदी के आसार हैं लेकिन गर्मी कम नहीं होगी.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में इस सप्ताह भीषण गर्मी के आसार हैं. लू का रेड अलर्ट भी है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/06/26) 41.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/06/26) 25.8
Departure from Normal(oC) -2.6