आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा कल से. आगरा के 28 केंद्रों पर तीन दिन दो पालियों में चलेगी परीक्षा. डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 8, 9 व 10 जून को आयोजित की जा रही है. आगरा में परीक्षा कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी. प्रत्येक पाली में 12768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में होगी: प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी. रविवार को डीएम मनीष बंसल ने अपर जिलाधिकारी नगर के साथ लिखित परीक्षा के लिए शहर में बनाए गए केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने श्रीमती भगवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर बाजार सहित अन्य बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित को निर्देश दिए.
लापरवाही मिलने पर एक्शन के निर्देश
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि जनपद के सभी नामित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर लें तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें. परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर भीषण लू व गर्मी के दृष्टिगत साफ सफाई,विशेष रूप से विद्युत, प्रकाश व्यवस्था,शीतल जल एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए. उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ दिए गए निर्देशानुसार सकुशल एवं सूचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराएं. परीक्षा की मॉनिटरिंग शासन स्तर लखनऊ से स्वयं की जा रही है. इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.