आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल. 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा आज का तापमान. रात को भी गर्मी. कल बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने इस बार अप्रैल के महीने में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आगरा का तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और लोग गर्मी से बेहाल हैं. दिन में चल रही लू के कारण इंसान ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं. आगरा में कई सामाजिक संगठनों ने पक्षियों के लिए जलपात्रों का बांटना शुरू किया है और लोगों से भी अपील की है कि वो अपने घर की छत पर किसी छांव वाले स्थान में पक्षियों के लिए दाना पानी जरूर रखें. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश होने और मौसम बदलने से लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी से राहत मिल सकती है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/04/26) 44.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/04/26) 27.5
Departure from Normal(oC) 3.7