आगरालीक्स….आगरा के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में मोहिनी एकादशी पर हुआ 23वां सामुहिक एकादशी उद्यापन समारोह. 65 जोड़ों को एकादशी कथा और देव पूजन का कराया रसपान…
सोमवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा 23वां सामुहिक एकादशी उद्यापन समारोह का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने श्री बाँके बिहारी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। संचालन उप-महामंत्री श्री रामानुज भरद्वाज ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोहिनी एकादशी सारे पापों से मुक्ति और पुण्य दिलाने वाली होती है. इसी तिथि में श्री हरि ने मोहिनी रूप धारण किया था।
प्रथम दिन भगवताचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री जी ने 65 जोड़ो को 26 एकादशी कथाओं, देव पूजन का रस पान कराते हुए हरि संकीर्तन, गौ पूजन व हवन एवं देव विसर्जन कराया। इसके बाद आयोजन समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया। समिति के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि समिति पिछले 13 वर्षों से उन लोगों के लिए जो किन्ही कारणों से एकादशी उद्यापन घर पर संपन्न नहीं करा पाते हैं उन सभी के लिए यह कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।
महामंत्री प्रदीप मित्तल ने बताया कि सामुहिक एकादशी उद्यापन में आगरा जिले के ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से भी यजमान उद्यापन कराने हेतु आए हुए हैं। मिडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कल मंगलवार 28 अप्रैल को सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन एवं भोजन प्रसादी के बाद 23वें सामुहिक एकादशी उद्यापन के आयोजन का समापन होगा। उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम बंसल एवं उत्सव मंत्री सुमन शर्मा ने उद्यापन में पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं, रामसनेही अग्रवाल (देवांश कैटर्स) ने भोजन व्यवस्था। इस दौरान संरक्षक रुपकिशोर बंसल, मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल सह-संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल, आशोक बाबु गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल(लड्डू भाई), वीरेश वार्ष्णेय, संदीप मित्तल, अशोक अग्रवाल, इशांक अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, प्रीति सिंह, गौरव जिंदल, संजीव अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, मिडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।