मथुरालीक्स…बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अभिनेता गोविंदा. एकादशी पर किए दर्शन. प्रेमानंद महाराज के साथ भी एकांतिक वार्तालाप की
हीरो नंबर वन मशहूर अभिनेता गोविंदा आज सोमवार को मोहिनी एकादशी के अवसर पर वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी की शरण में पहुंचे. उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर में मौजूद लोगों में भी उनकी दीवानगी भी देखी गई. इससे पहले उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्तालाप में भी भाग लिया. मंदिर के बाहर रास्ते में लोग उनके साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के लिए जुट गए. भारी सुरक्षा घेरे में गोविंदा ने आराध्य के दर्शन किए और यहां से रवाना हुए.गोविंदा सुबह करीब 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि इससे पहले उन्होंने संता प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्तालाप में भी भाग लिया. बांकेबिहारी मंदिर में जैसे ही गोविंदा ने एंट्री ली मौजूद श्रद्धालु भी गोविंदा को देखने में जुट गए और उनके समीप आने को उत्साहित दिखे. हालांकि पुलिस फोर्स और उनके निजी सुरक्षा घेरे ने लोगों को उनके पास आने से रेाक दिया.