आगरालीक्स…. आगरा में तीन घंटे की आंधी और बारिश से इंतजामों की पोल खुल गई। एक की मौत, तीन घायल, अपार्टमेंट में आधा दर्जन कारों पर पेड़ गिरे। कई क्षेत्रों में जलभराव। ( Tree falls on 6 cars, One died & three injured, Waterworks supply stop in few area )
आगरा में दिन में गर्मी के बाद बुधवार शाम छह बजे से आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया। आंधी से कई जगह पर पेड़ गिर गए। सैंया के भगतूपुरा में एक दीवार पर पड़े झप्पर में ताजगंज कोटली की बगीची के रहने वाले 60 साल के सुरेश सहित तीन बालक बैठे हुए थे, आंधी में दीवार ढह गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने दीवार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरेश की मौत हो गई। वंदना, सागर और 13 साल का प्रिंस घायल हो गए।
अपार्टमेंट में कार पर गिरे पेड़
सिद्धार्थ अपार्टमेंट में पापड़ी का पुराना पेड़ गिर गया, पेड़ के नीचे आधार दर्जन कार और बाइक फंस गए, कई कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, उन्हें निकाला नहीं जा सका। मथुरा हाईवे पर एलआईसी गेस्ट हाउस में कार पर पेड़ गिर गया। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में सड़क पर पेड़ गिर गए, सुबह तक पेड़ नहीं हटाए जा सके।
कई क्षेत्रों में जलभराव और अंधेरा
आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बिजली चली गई। कई घंटे में पानी की निकासी हो सकी। वहीं, बिजली चली जाने से लोगों को परेशानी हुई। वाटरवक्र्स जीवनीमंडी का ट्रांसफार्मर फुक जाने से यमुना पार के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को पानी नहीं आएगा।