आगरालीक्स…आगरा में अब दिन में गर्मी होने लगी है. घरों व दफ्तरों में पंखे चलना शुरू हो गए. संडे को जानिए कितना रहा तापमान. बारिश की संभावना भी है…
आगरा में अब दिन के समय गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. हालांकि रात के समय अभी भी हल्की सर्दी का अहसास बरकरार है. दिन के समय घरों व आफिसों में लोगों ने पंखे चलाना शुरू कर दिया है. कॉरपोरेट आफिसों में तो एसी भी चलना शुरू हो गए हैं. हालांकि दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा कम हुआ है. रविवार को यह 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश के चांस
आगरा में 9 मार्च को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. हालांकि तापमान में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी. आगरा में आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक पहुंच सकता है.