आगरालीक्स…आगरा में ठंड बढ़ी. रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. दिल्ली में आज हो रही बारिश. आगरा में दिखेगा असर..जानें मौसम का पूर्वानुमान
देर से ही सही लेकिन सर्दी ने अब अपना प्रभाव आगरा में दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह से लेकर रात तक चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ाने का काम किया है. इसका असर तापमान पर हुआ है. पहली बार आगरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंंचा है. आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी.
दिल्ली में हो रही बारिश
शाम को मिली सूचना के अनुसार दिल्ली में आज शाम को बारिश हुई है. इसका असर आगरा में भी दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग ने हालांकि आगरा में कल यानी सोमवार का पूर्वानुमान साफ बताया है लेकिन मंगलवार से कोहरा छाने की आशंका जताई गई है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/12/24) 25.6
Departure from Normal(oC) 0.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/12/24) 8.4
Departure from Normal(oC) -0.3