आगरालीक्स ….आगरा की सुबह में गर्मी से राहत है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार सुबह हवा चलने से गर्मी से हल्की राहत मिल गई। सुबह छह बजे तक हवा चलती रही। सुबह का तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी, तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलेगी। ( Agra Weather Update for 19th June 2024)
अभी गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सुबह का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा। सुबह और रात के तापमान में भी कमी नहीं आएगी।