आगरालीक्स …आगरा में अचानक से बदला मौसम, बारिश के साथ ठंडी हवाएं, शनिवार सुबह मौसम खुला, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार को मौसम बदल गया, तेज हवा चलने के साथ रात में भी बारिश हुई। शनिवार सुबह से बादल छट गए हैं लेकिन धुंध छाई हुई है। सुबह 7.30 बजे के बाद धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि धुंध छाई रहेगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
15 नवंबर से छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 और 13 नवंबर को भी धुंध छाई रहेगी। 14 नवंबर को सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप निकल आएगी। 15 और 16 नवंबर को कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
11-Nov 17.0 27.0 Mist
12-Nov 17.0 28.0 Mist
13-Nov 16.0 29.0 Mist
14-Nov 16.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
15-Nov 16.0 30.0 Fog or Mist
16-Nov 16.0 30.0 Fog or Mist